{"_id":"62bde60ca0371405fa22f9d6","slug":"awakened-by-the-rally-the-harm-of-plastic-explained-in-the-seminar-ghazipur-news-vns661615477","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से जगाया, संगोष्ठी में समझाया नुकसान प्लास्टिक के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से जगाया, संगोष्ठी में समझाया नुकसान प्लास्टिक के
विज्ञापन
जिले में विभिन्न नगर पंचायत कार्यालयों की ओर से बुधवार और बृहस्पतिवार को जहां प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं शपथ भी दिलाया गया। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान भी किया गया।
बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की थैली एवं थर्माकोल थाली, प्लेट व प्लास्टिक गिलास को लेकर जागरूकता संगोष्ठी की गई। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जन सहभागिता से वर्षों से आ रही प्लास्टिक उपयोगिता को जड़ से समाप्त करना है। वार्डवार जागरूकता अभियान एवं सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। तीन जुलाई तक प्रत्येक दुकानदारों एवं डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक कर प्लास्टिक से प्रदूषण एवं उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद अंसारी ने लोगों को शपथ दिलाया कि किसी भी सूरत में दुकानदार से प्रतिबंधित प्लास्टिक के बैग या थैली की मांग नहीं करूंगा। इस मौके पर राजेश वर्मा, विनोद प्रजापति, कन्हैया प्रसाद, जय प्रकाश मद्देशिया, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत की ओर से बृहस्पतिवार को परिसर में नगर के लोगों से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत कर्मियों ने हाथों में स्लोगन युक्त बैनर पोस्टर लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुुभारंभ किया। अभियान के तहत प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा घर-घर में जा कर इसके नुकसान के बारे बताकर इसका पालन करने का आह्वान कर शपथ दिलाया गया। अभियान में लोगों को कपड़े और कागज का झोला बैग का उपयोग करने को बताया गया। इस मौके पर गौतम कुमार, घनश्याम सिंह, महाजन सिंह, जय प्रकाश यादव, शहाबुद्दीन, गुडू आदि मौजूद रहे। सादात संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सादात बाजार में अभियान चला कर प्लास्टिक के प्रयोग को रोका और दुकानों से मिली प्लास्टिक को वहां से हटवाया। यह अभियान प्रशासनिक अधिकारी संदीप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत में तीसरी बार चलाया गया। इसमें नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी ने दुकानदारों को चेताया कि कोई भी दुकानदार प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।