फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aurihar-Jaunpur special passenger train canceled till April 23

औड़िहार-जौनपुर विशेष सवारी गाड़ी 23 अप्रैल तक निरस्त

Wed, 13 Apr 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Aurihar-Jaunpur special passenger train canceled till April 23
पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों पर दोहरीकरण का कार्य जारी है और इन रूटों को उच्चकृत किया जा रहा है। पूर्वोत्तर मंडल के डोभी, केराकत, मुफ्तीगंज स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य शुरू होगा। वहीं 23 अप्रैल को सीआरएस निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

डोभी-केराकत-मुफ्तीगंज के बीच रूट पर काम के चलते कई गाड़ियों का निरस्त एवं कईयों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट परिवर्तन 14 से 23 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगे। इस रूट पर 14 से 23 अप्रैल तक चलने वाली 05133/05134 औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं 14 से 23 अप्रैल तक चलने वाली 05143/05144 औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं मार्ग परिवर्तन गोदिया से 16 से 21 अप्रैल तक चलने वाली 15232 गोदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर वाराणसी-वाराणसी सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। गाजीपुर सिटी से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर औड़िहार-वाराणसी सिटी-जौनपुर सिटी के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर औड़िहार-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी। गाजीपुर सिटी से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर औड़िहार-वाराणसी-जंघई के रास्ते चलाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed