फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attackers attacked village head, eight inj

हमलावरों ने ग्राम प्रधान के घर बोला धावा, आठ घायल

Fri, 10 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attackers attacked village head, eight inj
खानपुर। थाना क्षेत्र के कोटिसा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से लैस करीब दर्जनभर हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। साथ ही ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिए। साथ ही दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियों समेत तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। ग्राम प्रधान गुलाब यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के ही करीब 12 हमलावर लाठी-डंडा व तमंचा से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियों सहित तीन बाइक को तोड़ दिए। साथ ही पत्नी अनिता सहित चार महिलाओं और तीन बच्चों को मारपीट गंभीर रुप से घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। साथ ही मुकदमा दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed