फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment of one crore assets of Liquor mafia in Ghazipur

गाजीपुर में दो शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो ईंट भट्ठों और दो ट्रैक्टरों समेत एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 02 Apr 2021 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Attachment of one crore assets of Liquor mafia in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के जैतपुरा गांव में दो शराब तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर वांछित चल रहे दोनों शराब तस्करों की एक करोड़ रुपये की संपत्ति शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने कुर्क कर ली। दो ईंट भट्ठों उनकी जमीनों के साथ दो वाहनों को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। 
विज्ञापन


सदर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव और श्रवण उर्फ फेकन यादव गांव में अगल-बगल में बने अपने ईंट भट्ठों का प्रयोग शराब तस्करी के लिए करते थे। पुलिस ने तीन बार की कार्रवाई में इन जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। एक माह पूर्व नोटिस भी चस्पा किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोबारा नोटिस चस्पा कर सबसे पहले जयप्रकाश के ईंट भट्ठे को कुर्क किया गया। इसके बाद 50 मीटर की दूरी पर स्थित फेकन के ईंट भट्ठे को सील कर दिया। इसी क्रम में दोनों शराब तस्करों के दो ट्रैक्टरों को सीज करते हुए कुर्क की गई जमीन के चारों तरफ बेरिकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बेरिकेडिंग के बाद गांव में मुनादी कर इस जमीन को कुर्क करने की सूचना सार्वजनिक की गई। दोपहर 12 से दो बजे तक चली पूरी कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी ओजस्वी चावला, सदर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा पुलिस दल के साथ गांव में मौजूद थे। 

 

ईंट भट्ठे की आड़ में दोनों अवैध शराब की तस्करी का कार्य करते थे। इन पर कोतवाली में गैैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने दोनों की करीब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। - ओजस्वी चावला, सीओ सिटी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed