फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   atm

कहीं धनराशि नहीं तो कहीं नेटवर्क गायब, ऐसे दगा दे रहे एटीएम

Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
atm
नगर के तिलकनगर कॉलोनी के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश नहीं की लटकती तख्ती। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में सरकार का डिजिटल से पेमेंट का दावा खोखला साबित हो रहा। कई बैंकोें के अधिकतर एटीएम लोगों को दगा दे रहे हैं। कहीं धनराशि नहीं है तो कहीं नेटवर्क गायब। ऐसे में त्योहारी सीजन की खरीदारी के दौरान पेेमेंट करने में लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के एटीएम भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। पैसा निकालने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। हद तो यह है कि बैंक में शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। त्योहारों का समय चल रहा है। नवरात्र, दशहरा, दीपावली से लेकर छठ का पर्व काफी खर्चीला होता है। लोग खरीददारी के सिलसिले में बाजारों में आते हैं। ऐसे में जिले में एटीएम की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शहर के महुआबाग क्षेत्र में यूनियन बैंक, एसबीआई, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक आदि के एटीएम हैं। रविवार को हालत यह रही कि किसी में पैसा नहीं था तो किसी में नेटवर्क नहीं होने से.. खराब है.. का बोर्ड लगा दिया गया था। इनमें से सिर्फ एक ही काम कर रहा था। उसमें भी दोपहर बाद पैसा समाप्त हो गया। इसी प्रकार कचहरी रोड स्थित कारपोरेशन बैंक का एटीएम भी काम नही कर रहा था। तिलक नगर स्थित पीएनबी के एटीएम में भी पैसा नहीं था। कमोबेश यही स्थिति पूरे शहर की रही। लोग धन निकलने के लिए भटकते रहे। मुहम्मदाबाद : रविवार को बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम का आधा शटर गिरा था और पैसा नहीं है का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया था। यहां ग्राहक आकर वापस हो जा रहे थे। इसी प्रकार हाटा रोड पर स्थित यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा नहीं था। मुहम्मदाबाद जिले का एक प्रमुख बाजार है जहां आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। लोग कैश लेकर चलने के बजाए एटीएम पर अधिक भरोसा जताते हैं लेकिन यहां आकर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। मरदह : बाजार में करीब छह एटीएम हैं। इसमें अधिकतर में पैसा ही नहीं रहता है। खासतौर से शनिवार और रविवार को तो इन मशीनों में पैसा ही नहीं डाला जाता। ऐसे मेें ग्राहकों को मायूस ही लौटना पड़ता है। बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर कुछ देर तक लोगों की कतार लगी रही लेकिन जल्दी ही पैसा खत्म हो गया। वहीं स्टेट बैंक आफ इंडिया का एटीएम काफी समय से शो-पीस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed