फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assistant teacher suspended for negligence in census work

Ghazipur News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित

Thu, 04 Jun 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for negligence in census work
गाजीपुर। जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करने और विभागीय निर्देशों की अवहेलना के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट स्कूल दिलदारनगर के एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी शिक्षा क्षेत्र रेवतीपुर के एक सहायक अध्यापक पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि कंपोजिट स्कूल दिलदारनगर में तैनात सहायक अध्यापक गौतम राहुल दीपांकर को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी उनका जवाब प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीएसए के अनुसार जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए दिए गए निर्देशों के बावजूद शिक्षक ने 30 मई तक अपना कार्य प्रारंभ नहीं किया। कई बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो फोन रिसीव किया गया और न ही संबंधित शिक्षक ने विभाग से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed