फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assistant teacher absent for two and a half years without informing

बिना सूचना दिए ढाई साल से नदारद है सहायक अध्यापिका

Wed, 11 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher absent for two and a half years without informing
बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बुधवार को सदर विकासखंड क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्राथमिक विद्यालय पर एक सहायक अध्यापिका करीब ढाई साल से बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने बीईओ को स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर के निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत 31 छात्र-छात्राओं में मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत 14 बच्चों का उपस्थित थी। विद्यालय की चहारदीवारी नहीं है। दिव्यांग सुलभ शौचालय नहीं बना है। कायाकल्प के 19 पैरामीटर का अधिकांश कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जंजीरपुर में एक शिक्षामित्र आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। जबकि एक सहायक अध्यापिका अनामिका तिवारी 14 नवंबर 2019 से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के संबंध में कार्यालय के विभिन्न पत्रों से बार-बार पूछताछ की गई थी लेकिन तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त शिक्षिका के संबंध में अवगत नहीं कराया गया। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को उक्त के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बताया कि विद्यालय में गेम किट्स के अंतर्गत बोर्ड, बैडमिंटन एवं फुटबाल आदि सामग्री क्रय की गई है, जो मानक के अनुसार नहीं है। एसएमसी की बैठक नियमित रूप से कराना नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सदर का पर्यवेक्षण अत्यंत कमजोर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed