फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ashtadhatu idol stolen and kept clay idol

Ghazipur News: अष्टधातु की मूर्ति चुराकर रख गए मिट्टी की मूर्ति

Sat, 21 Jan 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ashtadhatu idol stolen and kept clay idol
नंदगंज थाना क्षेत्र के धामूपुर धरवां गांव स्थित मंदिर से पूजा करने के बहाने दिनदहाड़े शुक्रवार की सुबह दो चोर सौ वर्ष पुरानी ठाकुर जी की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए और उसके स्थान पर मिट्टी की मूर्ति रख गए। घटना की जानकारी होते ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

बीते 20 जनवरी की सुबह करीब 6.30 बजे शॉल ओढ़े दो व्यक्ति बाइक से मंदिर पहुंचे। हैंडपंप पर हाथ पैर धोकर पूजा पाठ करने के लिए मंदिर के गर्भगृह में गए। वहां अगरबत्ती जलाकर पूजा-पाठ करते रहे। जबकि मंदिर के बाहर पुजारी शिव लोचन आरती का बर्तन साफ कर रहे थे और गांव के दो-तीन लोगों और बैठे थे।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में दोनों मंदिर के गर्भगृह से बाहर आए और बाइक चालू करके चले गए। आरती का बर्तन साफ करके जब पुजारी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे तो देखा कि ठाकुर जी की मूर्ति के जगह मिट्टी की मूर्ति रखी हुई है। वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने बाइक से आए दोनों चोरों की काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस छानबीन और जानकारी लेकर वापस आ गई। ग्राम प्रधानपति सुरेंद्र पासी ने थाना में घटना की सूचना दी। मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में ठाकुर जी की अष्टधातु की मूर्ति करीब 100 साल पुरानी थी। बाजार में उसकी कीमत लाखों में है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed