फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ashok Singh became the president and Amarnath became the secretary.

Ghazipur News: अशोक सिंह अध्यक्ष और अमरनाथ सचिव बने

Thu, 23 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ashok Singh became the president and Amarnath became the secretary.
बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को गहमागहमी के बीच हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोरखनाथ सिंह को 10 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं अमरनाथ राम सचिव बने।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रमेश सिंह यादव और विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह और गोरखनाथ सिंह के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें अशोक कुमार सिंह को 63 और गोरखनाथ सिंह को 53 मत मिले। सचिव पद के लिए अमरनाथ राम ने अपने निकटतम मुनेश कुशवाहा को 33 मतों से हराया। अमरनाथ राम को 68 और मुनेश कुशवाहा को 35 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार‚ कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम अंश बहादुर सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मिथिलेश प्रताप सिंह और शमशाद राईनी‚ सह सचिव पद पर आजाद खां, अक्षय कुमार और मो. अशरफ निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य कार्यकारिणी के पद पर घनश्याम सिंह और संजय यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में कुल 122 मतदाताओं में से 119 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मोहम्मद इमरान‚ राजवंश सिंह‚ सुरेंद्र प्रसाद‚ जयप्रकाश‚ मेराज हसन‚ फैसल होदा‚ कमलकांत राय‚ काज़ी शकील‚ संजय दूबे‚ पंकज तिवारी‚ एनाम खां‚ बृजेश मौर्य‚ घनश्याम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed