फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arrested

हत्यारोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 07 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
arrested
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के धनेशपुर गांव में बीते 22 अप्रैल को पत्नी की बेरहमी से हत्या करके दाह संस्कार करने वाले पति को पुलिस ने शुक्रवार को बहलोलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। धनेशपुर निवासी वीरेंद्र खरवार अपनी पत्नी ज्योति को आए दिन शराब पीकर मारता-पीटता था। घटना के दिन भी पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। यही नहीं बिना किसी को सूचना दिए दाह संस्कार भी कर दिया था। मायके वालों को दो दिन बाद जब घटना की जानकारी हुई तो धनेशपुर गांव आकर पास-पड़ोस और मृतका की दोनों बच्चियों सोनी और संध्या से पूछताछ की। बच्चियों ने अपनी मां की हत्या का खुलासा करने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता राधेश्याम खरवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। एसआई मनोज तिवारी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को बहलोलपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed