{"_id":"5d3f39c28ebc3e6cf231a68d","slug":"arrested-ghazipur-news-vns4756012149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने तीन सौ ई-टिकट बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने तीन सौ ई-टिकट बरामद किया
विज्ञापन
आरपीएफ ने तीन सौ ई-टिकट बरामद किया
खानपुर। औड़िहार आरपीएफ ने सोमवार को वाराणसी जिला के चौबेपुर में एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर तीन सौ चालीस ई-टिकट के साथ लैपटाप और प्रिंटर बरामद किया है। इस मामले में आरपीएफ ने सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है।
मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल कुमार श्रीवास्त एवं सुरक्षा आयुक्त वाराणसी रिषी पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक नरेश मीणा ने टीम के साथ चौबेपुर बाजार में एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा। छापा के दौरा वहां अ्फरा-तफरी मच गई। दुकान में तलाशी लेने पर तीन सौ चालीस ई-टिकट बरामद हुआ। इसकी कीमत 48 हजार रुपए बताई जाती है। इसके बाद आरपीएफ दुकान से लैपटाप एवं प्रिंटर के साथ संचालक अरविंद जायसवाल को गिरफ्तार कर औड़िहार ले आई। इस संबंध में प्रभारी ने बताया कि संचालक से पूछताछ की जा रही है।