फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arrest

चोरी और हत्या का आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
arrest
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से शनिवार की देर शाम पुलिस ने चोरी एवं हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को दस माह बाद गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस की ओर से इस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। 22 जुलाई 2020 को बवाड़ा गांव में रिटायर्ड सीआरपीएफ के हवलदार सुभाषचंद्र सिंह के घर के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने करीब तीन लाख के आभूषण एवं 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। छानबीन में कालूपुर निवासी रवि यादव और मेघी यादव का नाम सामने आया था। पुलिस रवि यादव को पहले ही जेल भेज चुकी है। 24 अक्तूबर 2009 को मेदिनीपुर गांव निवासी पारसनाथ सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर लूटपाट की वारदात हुई थी। मुखबिर की सूचना पर अंतरजनपदीय चोरों के सरगना एवं मास्टरमाइंड कालूूूपुुर निवासी मेेघी यादव को प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुुुुमार गिरी, कांस्टेबल अमित सिंह, ओमवीर सिंह, आरक्षी अजीत ने गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि 10 माह से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed