फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arrangements for special trains are inadequate, people are travelling by standing at the gates.

Ghazipur News: स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम नाकाफी, गेट पर खड़े होकर कर रहे सफर

Fri, 24 Oct 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for special trains are inadequate, people are travelling by standing at the gates.
ट्रेन के सामान्य डिब्बे में भीड़ की वजह से गमछे से झूला बनाकर उसमें यात्रा करता यात्री। संवाद
गाजीपुर। डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रा करने को लेकर भीड़ उमड़ रही है। हालांकि यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि रेलवे प्रशासन का यह इंतजाम उमड़ती भीड़ के सामने नाकाफी साबित हो रही है। स्थिति यह है कि लोग जान हथेली पर रखकर लोग गेट पर खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ को अपने घर पर मनाने के लिए परदेसी लगातार लौट रहे हैं। सूरत, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि जगहों से लोग घर आ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण जिले के काफी लोग बड़े महानगरों व गैर प्रदेशों में कार्य करते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग निजी कंपनियों में काम करते हैं। कुछ लोग रेहड़ी व ठेले पर खुद का व्यवसाय भी करते हैं। डाला छठ के पर्व पर अधिकांश लोग घर वापस लौट रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ से रेलवे प्रशासन की व्यवस्था चरमरा गई है। आरक्षित टिकट नहीं मिल पाने के कारण लोग जनरल कोच में ठूंसकर यात्रा कर रहे हैं। कोई गेट पर खड़ा होकर तो कोई शौचालय के पास बैठकर यात्रा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed