फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Approval for construction of academic block and dormitory

Ghazipur News: एकेडमिक ब्लाॅक और डारमेट्री के निर्माण को मंजूरी

Fri, 08 Dec 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of academic block and dormitory
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मनिहारी में छात्राओं के लिए एकेडमिक ब्लाक का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। वहीं, मरदह स्थित विद्यालय में अतिरिक्त डारमेट्री का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में जिले में शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े चौदह ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोले गए हैं। इन विद्यालयों में सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई है। इसमें 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित है। जबकि 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के प्रवेश के लिए है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद रहने की समस्या आदि के कारण छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न ब्लाकों में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही कई ब्लाकों में एकेडमिक ब्लाक भी बनवाया जा रहा है। इसी क्रम में मनिहारी में एकेडमिक ब्लाक के निर्माण की स्वीकृति मिली है। करीब दो करोड़ छह लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही मरदह में लगभग 19 लाख 47 हजार से अतिरिक्त डारमेट्री बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed