फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Another CT scan machine will be installed in the hospital

Ghazipur News: अस्पताल में लगेगी एक और सीटी स्कैन मशीन

Tue, 27 Aug 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Another CT scan machine will be installed in the hospital
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल एक और सीटी स्कैन मशीन से लैस होगा। इसे लेकर कवायद तेज कर दी गई है। गोराबाजार स्थित 200 बेड के पुरुष अस्पताल के दूसरे तल पर मशीन संचालित होगी। इसके बाद अस्पताल में दो सीटी स्कैन मशीन हो जाएगी। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। हालांकि नई मशीन से सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को शासन की ओर से निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों का एक्स- रे व अल्ट्रासाउंड मशीन से स्थिति स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जाती है। चार वर्ष पहले सीटी स्कैन मशीन स्थापित कराई गई थी। रोज 50 से 60 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक और सीटी स्कैन मशीन स्थापित कराने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुराने मशीन से नई मशीन की क्षमता भी अधिक होगी, जिससे चित्र स्पष्ट हो सके और चिकित्सकों द्वारा सही बीमारी का पता कर उपचार शुरू किया जा सके। वहीं बिजली सप्लाई बंद होने के बाद सीटी स्कैन मशीन ठप हो जाती है। इससे भी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मेडिकल काॅलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन जल्द ही संचालित होगी, ताकि मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलें। नई मशीन से सीटी स्कैन कराने के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान मरीजों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुराने मशीन से नि:शुल्क मिलती है सुविधा
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में स्थापित पुरानी सीटी स्कैन से नि:शुल्क सुविधा मिलती है। कभी- कभी तो मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ लगी रहती है। नई मशीन लगने से मरीजों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं उन्हें निर्धारित समय के अंदर रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed