{"_id":"629502a15b1da938562ef036","slug":"annoyed-by-getting-married-after-leaving-studies-an-attempt-to-jump-into-the-ganges-ghazipur-news-vns656336372","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई छुड़ाकर शादी कराने से नाराज होकर गंगा में छलांग लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई छुड़ाकर शादी कराने से नाराज होकर गंगा में छलांग लगाने का प्रयास
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के हमीद सेतु की रेलिंग से सोमवार की दोपहर गंगा में छलांग लगाने का प्रयास कर रही एक किशोरी को पुलिस कर्मी ने बचा लिया। समझाने- बुझाने और आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थाने पर तैनात कांस्टेबल मोहन तिवारी की कालूपुर पिकेट पर ड्यूटी लगी थी। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि एक किशोरी पुल पर साइकिल खड़ी कर संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल से बात करते हुए टहल रही है। सूचना पर वह बाइक से पुल पर पहुंचे और टहल रही किशोरी के तरफ बढ़ने लगे। यह देख किशोरी मोबाइल गंगा नदी में फेंककर रेंलिग पर चढ़कर छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। कांस्टेबल मोहन तिवारी ने तुरंत किशोरी के तरफ बढ़कर उसे बचा लिया।
इधर घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला आरक्षी की देखरेख में किशोरी से पूछताछ शुरू की गई तो उसने बताया कि वह हाईस्कूल में पढ़ती है। साइकिल से दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अभी पढ़ना चाहती है, लेकिन परिजन उसकी शादी की बात कह पढ़ाई समाप्त करने की बात कह रहे है। इसी बात से आहत होकर आत्महत्या के इरादे से पुल पर पहुंची थी। तब-तक थाने पर परिजन भी पहुंच गए थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।