फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anita Verma was murdered in transaction

Ghazipur News: लेने-देन में हुई थी अनिता वर्मा की हत्या

Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anita Verma was murdered in transaction
कोतवाली क्षेत्र के नगर कस्बा स्थित दुर्गा चौक निवासी अनिता वर्मा की छह अप्रैल को हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। दुर्गा चौक स्थित मकान में छह अप्रैल को अनिता अकेली थी। इसका फायदा उठाकर हत्यारोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पति नंदकुमार वर्मा ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह कोतवाल महेंद्र सिंह भ्रमण कर रहे थे कि इसी दौरान हत्यारोपी के दुरहिया तिराहा पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेरेबंदी कर हत्यारोपी सैयदबाड़ा कस्बा निवासी इरफान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी गोरवा मुहल्ला निवासी शाहबान खान की तलाश शुरू भी तेज कर दी है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि हत्याकांड के अब तक की छानबीन और प्राप्त साक्ष्य वीडियो कॉल के दौरान आरोपी इरफान अहमद लगातार अनीता के घर पर दिख रहा है। अनिता ने दिए गए रुपये मांगे थे जिस पर उसकी हत्या कर दी गई। नामजद आरोपी इरफान अहमद को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। कहा कि जल्द ही दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed