{"_id":"657e94166f8bbe219d03f473","slug":"animal-smuggler-injured-in-encounter-died-in-police-custody-in-ghazipur-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस कस्टडी में पशु तस्कर की मौत, मुठभेड़ में घायल हुआ था बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस कस्टडी में पशु तस्कर की मौत, मुठभेड़ में घायल हुआ था बदमाश
Sun, 17 Dec 2023 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:55 AM IST
सार
बीते बुधवार को पशु तस्कर को ताजपुर कुर्रा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक सुनील एक पिकअप पर पांच गोवंशों को बिहार की तरफ से ले जा रहा था। इसी दौरान मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर पुलिस के साथ बुधवार की रात हुए मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल पशु तस्कर की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसका उपचार बीएचयू में चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मौत किस वजह से हुई है, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बिहार प्रांत के कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार को ताजपुर कुर्रा गांव के पास से बीते बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक सुनील एक पिकअप पर पांच गोवंशों को बिहार की तरफ से ले जा रहा था। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली की उसने तीन और पशुओं को रक्सहा गांव के पुराने कांशीराम आवास के पास रखा है, जिसकी निशानदेही पर पशुओं को बरामद करने के लिए पुलिस रात में ले गई थी। जहां एक कमरे में तीन गोवंश मिले, जिनके पैर रस्सी से बांधे गए थे।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी थी गोली
इसी दौरान मौका पाकर सुनील ने वहां छिपाए तमंचा को पुलिस पर तान लिया और बगीचे की तरफ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई करके हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे दबोच लिया। रात में ही पुलिस उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा सेवराई ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पशु तस्कर की मौत के बाद पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
सूत्रों की मानें तो उसे बीएचयू के लिए रेफर किया गया था। लेकिन, अभियुक्त की हालत ठीक समझते हुए पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल से उसे पुलिस की ही अभिरक्षा में बीएचयू उपचार के लिए भेजा गया था। शनिवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का कहना है कि अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं है, जिससे मौत की सही वजह नहीं पता चल सकी है। हालांकि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की बात बताई जा रही है।
चंदौली और गाजीपुर में दर्ज थे कुल आठ मुकदमे
पशु तस्कर सुनील कुमार के खिलाफ चंदौली और गाजीपुर जनपद में कुल आठ मुकदमें दर्ज थे। इसमें गोवश निवारण अधिनियम के तहत दो मुकदमे शहर कोतवाली, गोवध निवारण अधिनियम और पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत दो मुकदमा दिलदारनगर थाने में दर्ज था। जबकि गैगेस्टर अधिनियम के तहत दिलदारनगर थाने में ही एक मामला था। इसी तरह दो मामले सैदपुर थाना में दर्ज था। वहीं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत एक मुकदमा मुगलसराय थाना जनपद चंदौली में दर्ज था।
10 माह में 15 मुठभेड़, जाने इस वर्ष के आंकड़े
माह-घायल-गिरफ्तार
मार्च-एक-दो
अप्रैल-दो-दो
मई-एक-एक
जून-दो-दो
जुलाई-दो-तीन
अगस्त-एक-एक
अक्तूबर-दो-दो
नवंबर-दो-तीन
दिसंबर-दो-दो