फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry farmers jammed due to non-purchasing of paddy

धान खरीद नहीं होने से किसानों का फुटा गुस्सा, लगाया जाम

Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers jammed due to non-purchasing of paddy
धान खरीद नहीं होंने से गुस्साए किसानों ने कासिमाबाद गाजीपुर मार्ग पर तहसील त्रिमुहानी पर चक्का ? - फोटो : GHAZIPUR
धान खरीद केंद्र पर दस दिनों से डटे किसानों का धान नहीं खरीदे जाने पर किसान सोमवार को भड़क गए। किसानों ने सुबह 11 बजे तहसील तिराहे के सामने धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा कर कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक के समझाने-बुझाने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद 12 बजे से आवागमन शुरू हो सका। एक घंटे तक जाम के दौरान वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

विपणन केंद्र कासिमाबाद को धान खरीद केंद्र बनाया गया है। किसानों का आरोप है कि 10 दिनों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर इस ठंड के मौसम में केंद्र पर खड़े हैं। टोकन होने के बाद भी धान की खरीद नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी द्वारा बताया जा रहा है कि एक दिन में जितने किसानों का धान खरीद होगा, उतने ही टोकन मान्य होंगे। शेष टोकन निरस्त हो जा रहा है। ऐसा शासन के निर्देश पर हो रहा है। यही कारण है कि किसान 10 दिनों से अपने धान को लेकर ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लिए हैं और केंद्र पर खड़े हैं। जब नए टोकन वालों की धान खरीद होने लगी तो पहले से खड़े किसानों का गुस्सा फूट गया। पीड़ित किसान भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह बेदू एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष लल्लन यादव के नेतृत्व में दिन में 11 बजे तहसील तिराहे पर किसानों ने धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली मार्ग के बीचो-बीच खड़ा करके चक्का जाम कर दिया। किसान चक्का जाम कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी दो प्राइवेट लोगों के साथ मिलकर बिचौलियों का धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

टोकन वाले किसान दस दिनों से केंद्र पर खड़े हैं। उनके धान को नहीं खरीदा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शासन का निर्देश है कि एक दिन में जितने किसानों के धान की तौल होगी, उतनी ही खरीद होगी। दूसरे दिन नए टोकन के माध्यम से खरीद होगी। यही कारण है कि किसान लगातार परेशान हैं और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह, विपणन निरीक्षक एवं केंद्र प्रभारी संजय कुमार गौतम एवं प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने किसानों और नेताओं को समझा-बुझाकर एक घंटे तक चले जाम को समाप्त कराया। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान कृपाशंकर सिंह, गोविंद सिंह यादव, राकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह, दयाशंकर सिंह, विजय शंकर, राजीव सिंह, रणविजय सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed