फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry contract workers demonstrated due to non-receipt of honorarium

मानदेय न मिलने से नाराज संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angry contract workers demonstrated due to non-receipt of honorarium
तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों ने सोमवार को स्थानीय पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि अगर समय से समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीते तीन माह से मानदेय न मिलने की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। कहीं से भी उधार लेने पर वह नियत समय में अपना पैसा मांगता है, ऐसे में कर्ज लेकरपरिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। फिर भी कोई आला अधिकारी विचार करने को तैयार नहीं है कि संविदा कर्मियों का परिवार कैसे चलेगा। चेताया कि अगर नियत समय में मानदेय नहीं मिलता है तो इसका परिणाम काफी खराब होगा। विवश होकर कार्य बहिष्कार करने के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारी और शासन प्रशासन की होगी। इस मौक पर संजीव गुप्ता, महेंद्र यादव, सुभाष गौड़, नन्हें चौहान, सुखारी राम, विनोद यादव, पुनवासी राजभर, राम आशीष राम, हरेंद्र राम, शेषनाथ यादव, राम लाल यादव, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed