{"_id":"57e80ea04f1c1bf70a573ef5","slug":"anganwadi-workers-put-the-jam-in-casimabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद में लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना विकास भवन में जारी रहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि मांगों के पूरा होने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। कासिमाबाद में नाराज कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया।
धरना के बाद शहर के सिकंदरपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय के आह्वान पर 27 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 26 सितंबर की दोपहर एक बजे हरिहरनाथ एक्सप्रेस से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। मौके पर मीना राय, मंजू सिंह, आशा पटेल, लाची कुशवाहा, दीपावली सिंह आदि मौजूद रहे। कासिमाबाद संवादताता के अनुसार स्थानीय चौक पर रविवार को दिन में 12 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। जानकारी होते ही उप निरीक्षक हिंचलाल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक शिवाजी सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर सवा एक बजे जाम समाप्त कराया।