फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anganwadi workers doing better work at the ground level

जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers doing better work at the ground level
गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इन्फार्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एवं रीयल मॉनिटरिंग के अंतर्गत डिजिटलाइज किए जाने के लिए स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमानिया की विधायक सुनीता सिंह एवं नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहुओं पर भरोसा किया है उस पर उनको खरा उतरना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने वाले संचालित योजनाओं की आंगनबाड़ी रीढ़ हैं। आप सभी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि स्मार्ट फोन से कार्य में तेजी के साथ-साथ पारदर्शिता भी आएगी। सूचनाओं के आदान-प्रदान में गति मिलेगी। समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 4144 स्मार्ट फोन प्राप्त हो चुके हैं जिसमें आज शहर सहित 17 परियोजना में 85 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया है। शेष सभी स्मार्ट फोन एक सप्ताह में वितरित करा दिए जाएंगे तथा उसमें 200 प्रतिमाह की दर से रीचार्ज की धनराशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाषचंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सीडीपीओ अरुण दूबे, एजाज अहमद, अंजू सिंह, प्रशांत सिंह, सोना सिंह, अखिलेश चौहान, सायरा परवीन, मो. आरिफ, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसे सीधे प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed