फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amidst the uproar showed bulldozers

हंगामे के बीच चला बुल्डोजर

Thu, 07 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amidst the uproar showed bulldozers
शहर को जाम से निजात दिलाने के मकसद से प्रशासनिक शहर की पटरियों से अवैध कब्जा हटाने उतरा। व्यापारियों के अनुरोध पर अतिक्रमण हटाने उतरे इस दस्ते को व्यापारियों के ही विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध, भेदभाव
विज्ञापन


के आरोप और झड़प के बीच महुआबाग से मिश्र बाजार तक बुल्डोजर चला। पटरियों पर साइनबोर्ड, दूकानों के टिन शेड उखाड़ कर फेंक दिए गए।  

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए व्यापारियों ने जिला प्रशासन से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। प्रशासन ने लोगों से स्वेच्छा से अवैध कब्जे हटाने की अपील की थी। कुछ दूकानदारों ने अतिक्रमण हटा भी
विज्ञापन


लिया लेकिन तमाम लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। उपजिलाधिकारी सदर नेहा प्रकाश और नगर पालिका के प्रशासक एके सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूर्व निर्धारित योजना के तहत बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाने चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महुआबाग चौराहे से अभियान शुरु किया गया। जैसे ही बुल्डोजर चलना शुरू हुआ दूकानदारों में अफरातफरी मच गई। दूकानों के टिन शेड, साइन बोर्ड, यूबीआई के एटीएम के गिर्द चेन की घेराबंदी, एक मिठाई की दुकान के बाहर लगी

इंटरलाकिंग ब्रिक, वाश बेसिन को उखाड़ कर फेंक दिया गया। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का कई जगह विरोध किया। कुछ जगह तीखी झड़प भी हुई लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कब्जा करने वाले कुछ नहीं


कर पाए। दूकानदारों ने भेदभाव का भी आरोप लगाया।  प्रशासन अपने रुख पर कायम रखा। मिश्र बाजार तिराहे तक की दोनों पटरियां शाम तक कब्जा मुक्त करा दी गईं। अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर वेद प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक

शहर कोतवाली केके मिश्र सहित पालिका परिषद के कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed