फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   amid bridge will be built to the west of the railway bridge

हमीद सेतु के पश्चिम बनेगा रेल पुल

Sun, 24 Apr 2016 12:13 AM IST
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
amid bridge will be built to the west of the railway bridge
सर्वे करते रेल अफसर
मऊ-ताड़ीघाट रेल लाइन पर गंगा पर हमीद सेतु के पश्चिम तरफ पुल बनाया जाएगा। इस दुमंजिला पुल पर ट्रेन के साथ-साथ सड़क परिवहन भी होगा। गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज के लिए शनिवार को रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की टीम ने पुल के लिए सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने सिटी रेलवे स्टेशन, झिंगुर पट्टी, घाट रेलवे स्टेशन, हमीद  सेतु होते ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। प्रस्तावित नक्शे को लेकर टीम के सदस्य घंटों मंत्रणा करने के बाद हमीद सेतु को भी देखा और उसके विस्तार के बारे में मंत्रणा की।
विज्ञापन



रेल ट्रैक कम रोड रोड ब्रिज निर्माण के लिए आरवीएनएल, स्काईलार्क  एंड डिजाइनिंग टीम अब काम को अंतिम रूप दे रही है। मृदा परीक्षण किया जा रहा है, जिसके लिए 18 स्थानों पर मशीनें लगाई गई हैं। दो रूटों को ध्यान में रखकर टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से एक मार्ग सिटी रेलवे स्टेशन, झिंगुरपट्टी, घाट स्टेशन, हमीद सेतु के पश्चिम से ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन  के बगल  से मेदनीपुर होते सोनवल तक का मार्ग है, जिसकी लंबाई छह किलोमीटर है।

दूसरे संम्भावित रूट में सीधे घाट रेलवे स्टेशन से  बवाड़ा गांव के पश्चिम सुजानपुर, सुहवल थाना,  कोल्ड स्टोरेज से लगभग  400 मीटर पश्चिम रमवल व मिर्जापुर होते सोनवल  हाल्ट तक मिलाने का प्रस्ताव है। इसकी लंबाई लगभग साढ़े आठ किमी है।



हमीद सेतु के पश्चिम तरफ पुल बनाने पर उसकी लंबाई 1500 मीटर होगी जबकि बवाड़ा के पास लंबाई 1800 मीटर के करीब होगी। सर्वे टीम में आरआर जरूहार, एमडी  ब्रिज निगम बागेश्वरी प्रसाद, डायरेक्टर रेल  विकास निगम विजय आनंद,  कार्यकारी निदेशक पीके सिंह, सीएओ पूर्व रेलवे एलएम झा, विकास चंद्रा, अजय  कुमार, एसएन सिंह, सर्वेयर अजय राय मौजूद रहे। नए रेल खंड के निर्माण से कौन से क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसका ध्यान रखा जा रहा है। रिहायशी इलाके, बाजार आदि का नक्शा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed