फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambika Prasad Dube became collector

अंबिका प्रसाद दुबे बने जिलाध्यक्ष

Thu, 03 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ambika Prasad Dube became collector
सिंचाई विभाग स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में गुरुवार को कर्मचारियों ने मनोनीत जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने
विज्ञापन


का निर्णय लिया गया। जिला श्रमिक समन्वय समिति जनपद शाखा गाजीपुर की ओर से दो सितंबर को हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन का समापन हुआ। इसके बाद समिति की जनपद इकाई कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अंबिका प्रसाद दुबे
विज्ञापन


को जिलाध्यक्ष, निर्भयनारायण सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, अनंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरएम राय को महासचिव, सर्वजीत यादव को संयुक्त मंत्री तथा अभय सिंह को मीडिया प्रभारी नामित किया गया। इन्हें एक माह के अंदर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया गया। मालूम हो कि जिला जिला श्रमिक समन्वय समिति के जनपद अध्यक्ष का पद डीएन सिंह के निधन के बाद रिक्त चल रहा था। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत अंबिका दुबे ने कहा

कि जिले के कर्मचारी, शिक्षक श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने जनपद के समस्त श्रमिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय की जाएगी।


मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में सिंचाई संघ के प्रांतीय महामंत्री विनोद पांडेय, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी, चंद्रिका यादव, जमुना यादव, नरेंद्र सिंह, नमोनरायन राय, जयप्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed