{"_id":"696d1c70115e5843fa0c23b8","slug":"alumni-honoured-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-145806-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित 25 से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।
पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण केके ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ''''पारस'''' के रूप में रेखांकित किया।
पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे।