फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agriculture law conspiracy to ruin farmers

कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने की साजिश

Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agriculture law conspiracy to ruin farmers
गाजीपुर। भारतीय किसान यूनियन (अ राजनैतिक) की गाजीपुर इकाई की बैठक मंडल सलाहकार के आवास पर हुई। इस अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानूनों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जल्दबाजी में लागू किए गए तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने की साजिश हैं। इस कानून के लागू होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान कहा जाने वाला देश किसान विहीन हो जाएगा। अध्यक्षता करते हुए मंडल सलाहकार पारसनाथ यादव ने कहा कि इन कानूनों से किसानों पर बड़ा असर पड़ेगा। यह किसी भी तरह से उनके हित में नहीं है। उनसे अपने हक के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले से किसान दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं। बैठक में रामचरण बिंद, सुदामा शर्मा, जगदीश, मुरली कुशवाहा, शिवमूरत कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन रामवचन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed