फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agreed to ban weekly detention on Thursday

बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी करने पर सहमति जताई

Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Agreed to ban weekly detention on Thursday
सेवराई। उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में व्यापारियों की बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी के निर्देश के बाद साप्ताहिक बंदी के साथ ही अनलॉक-टू प्रक्रिया एवं आने वाले सावन मास के तहत लगाए गए धारा-144 के बाबत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने व्यापारियों को शासनादेश के बारे में जानकारी देते हुए बाजार में साप्ताहिक बंदी रखने के संबंध में चर्चा की। इस पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने मिलकर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी करने पर अपनी रजामंदी और सहमति जताई। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने मौखिक तौर पर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी रखने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि बंदी का पूर्णतया पालन करना अनिवार्य होगा। अगर इस दौरान कोई भी दुकानदार बंदी के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शिवजी जायसवाल, अशोक कुशवाहा, राजू जायसवाल, धर्मदेव कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed