{"_id":"07d488b0f17c692d903ff5e1778300c1","slug":"against-harassment-of-traders-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों की हुंकार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंगलवार को व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरी। जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में एकजुट हुए व्यापारियों ने अपने अधिकार और सुरक्षा कीमांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वह आंदोलन तेज करेंगे।
धरना सभा को संबोधित करते हुए व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार व्यापारी हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसे व्यापारी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। छोटे दूकानदारों ठेला-खोमचे वालों के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता सरासर गलत बताया। जिला मंत्री संतोष जायसवाल ने कहा कि मंडी समिति द्वारा 10 नई वस्तुओं पर लगाए गए मंडी शुल्क और हैंडमेंट मशीनरी टूल्स पर जो टैक्स बढ़ाया गया है, उसे तत्काल वापस लिया जाए।
कहा कि वैट कर विभाग सचल दल द्वारा व्यापारियों से लिखापढ़ी में छोटी-मोटी भूल होने पर जबरदस्ती मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। यही नहीं ई रिटने फाइल करने में बिजली की उपलब्धता न होने पर पेनाल्टी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष कुंभनाथ जायसवाल ने कहा कि रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2014 में वाहन चालकों द्वारा छोटी-छोटी गलती जैसे हेलमेट नहीं पहनने, पास में डीएल नहीं होने तथा सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाने पर 2500 तथा पांच हजार रुपए की वसूली की जा रही है। इससे जहां एक आेर जहां भ्रष्टाचार काे बढ़ावा मिल रहा है वहीं व्यापारियों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
सभा में राजेंद्र प्रसाद त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रोहिणी कुमार मुन्ना, गंगासागर कुशवाहा, परवेज जमाल, श्रवण मद्धेशिया, कैलाश नाथ वर्मा के साथ ही काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।