{"_id":"0d089072142f3c4c06341a857b68280b","slug":"after-teachers-arti-gave-the-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की उतारी गई आरती, दिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की उतारी गई आरती, दिए उपहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को जन्माष्टमी पर्व का छुट्टी होने की वजह से शुक्रवार को ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल-कालेजों में शिक्षक दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों की आरती उतारकर उन्हें उपहार दिए। कई स्कूल-कालेजों में
केक काटा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्गदर्शक होते हैं।
शहर के जयनगर स्टेशन रोड स्थित अवध पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक राजेश कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य किरन सिंह ने केक काटा। बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व को बताया। बच्चों ने एक से
विज्ञापन
बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। लूदर्स बालिका इंटर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में शिक्षकों ने केक काटा। छात्राओं ने शिक्षकों की आरती
उतारी और उन्हें उपहार दिए। इस मौके पर सिस्टर अल्फोंसा ने कहा कि छात्रों के जीवन में शिक्षक का बहुत बड़ा महत्व होता है। सनबीम स्कूल में शिक्षक दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया
गया। निदेशक केपी सिंह कार्यक्रम की शुरुआत डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सीमा सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद थे। कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी सागर में
शिक्षक दिवस मनाया गया। निदेशक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक वह होता है, जो अपने छात्रों को आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। नंदगंज और देवकली संवाददाता के
अनुसार, जेएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल नारी पचदेवरा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में कक्षा-6 की सुप्रित, अंशू प्रथम, युश, प्रत्युश द्वितीय तथा कक्षा-7 की आंचल को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य विपिन
श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जेके सिंह, सत्येंद्र पांडेय, वरुण यादव, संतोष यादव, अवधेश कुमार, मनीष आर्य, प्रियंका श्रीवास्तव, कुसुम पांडेय, शिप्रा पांडेय, श्वेता सिंह, आरती, पूजा आदि मौजूद थी।