फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After March 10, the government's bulldozer will run on the houses and chest of Mukhtar's son and nephew.

दस मार्च के बाद मुख्तार के लड़के और भतीजे के घरों और सीने पर भी चलेगा सरकार का बुल्डोजर

Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
After March 10, the government's bulldozer will run on the houses and chest of Mukhtar's son and nephew.
सैदपुर में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अपराधियों की पार्टी है। जब अपराधियों पर बुल्डोजर चलता है तो सपा नेताओं को दर्द होता है। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नोनहरा में चुनावी सभा में उन्होने कहा कि दस मार्च के बाद मुख्तार के बेटों और भतीजों के सीने और घरों पर बुल्डोजर चलेगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव विकास बनाम विनाश का है। छठे चरण के मतदान के बाद ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय हो गया है। भाजपा विकास की लड़ाई लड़ रही है और विपक्षी सपा, बसपा, कांग्रेस वंशवाद, जातिवाद की लड़ाई लड़ते रहे हैं। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, उस समय की सपा सरकार मूकदर्शक बनी रही। उनकी पत्नी अलका राय अपराधियों के खिलाफ लड़ रही हैं। पता चला है कि मुख्तार अंसारी का बेटा और भतीजे भी उसी रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। दस मार्च के बाद उनके घरों और सीने पर भी सरकार का बुल्डोजर चलेगा। भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास के लिए जो भी का प्रस्ताव आएगा उसे पास ब्याज सहित वापस लौटाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed