{"_id":"57f68d5f4f1c1bc41826f51b","slug":"afjal-waiting-for-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजाल की हरी झंडी का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजाल की हरी झंडी का इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा कौमी एकता दल (कौएद) का सपा में विलय की घोषणा किए जाने के बाद कौएद के गढ़ मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही ठंडी प्रतिक्रिया दिखाई दी। पहली बार सपा में कौएद की विलय की घोषणा पर कौएद कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सपा में आतंरिक कलह के बाद विलय को नामंजूर कर दिए जाने से कौएद कार्यकर्ताओं को काफी झटका लगा था।
पिछले सप्ताह भी विलय की एक तिथि निर्धारित थी और कौएद के कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ लखनऊ रवाना हुए थे। इसी बीच रास्ते से उन्हें वापस कर दिया गया था। इससे भी उनको सम्मान को काफी ठेस लगी थी। जिसे वह अभी तक नहीं भुला पा रहे हैं।इसी वजह से गुरुवार को कौएद का सपा में विलय होने की औपचारिक घोषणा के बाद भी कौएद कार्यकर्ता शांत रहे। उन्होेंने किसी प्रकार की खुशी का इजहार नहीं किया। जबकि सपा कार्यकर्ता भी इस घोषणा से काफी मायूस दिखाई दिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी में विलय का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था, आज सिर्फ औपचारिका पूरी की गई है।लोगों में यह रही कि सपा द्वारा पूर्व में घोषित किए मुहम्मदाबाद के सपा प्रत्याशी राजेश कुशवाहा का क्या होगा। राजेश के समर्थक विलय से काफी मायूस दिखाई दिए। कौएद कार्यकर्ता अभी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी के निर्देश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से सपा में विलय की हरी झंडी मिलने पर ही वह अपनी खुशी का इजहार करेंगे।