फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates handed over a sheet to SDM

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates handed over a sheet to SDM
जमानिया। बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को बार सभागार में हुई। इसमें शाहजहांपुर की अदालत परिसर में अधिवक्ता को गोली मार कर हत्या की घटना की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने इससे संबंधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि शाहजहांपुर कचहरी परिसर में सोमवार की सुबह 11 बजे अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह (57) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिवक्ताओं पर आए दिन किए जा रहे हमले की घोर निंदा की गई। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के सबंध में विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने, न्यायालय परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगवाने आदि मांगों से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी भारत भार्गव को दिया। इस मौके पर उदय नारायण सिंह, काजी शकील, काशीनाथ राय, मेराज हसन, सुरेंद्र प्रसाद, फैसल होदा, रविप्रकाश, अशोक कुमार गुप्ता, घनश्याम, दीनदयाल उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन रामजी राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed