फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advised youth to stay away from drugs

युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी

Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Advised youth to stay away from drugs
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जिले में अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में सदर विकासखंड अंतर्गत अंधऊ ग्राम पंचायत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुश्बू वर्मा एवं प्रधान रमेशचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

छात्र एवं छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए आजादी के नायकों के सम्मान में नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुश्बू वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने, पेड़-पौधे लगाकर अपने पर्यावरण को बचाने और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी। कहा कि 13 अगस्त से दो अक्तूबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेल जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और चिंता, रोग, आलस्य, तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई की स्वयं को फिट रखने और स्वस्थ रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समुदाय को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उजमा बेगम, अमोल श्रीवास्तव, सुंदर, अंगद यादव, अनीता, शमा फिरदौस आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed