फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   admit card

सहायक अध्यापकों को आज किया जाएगा नियुक्ति पत्र का वितरण (महत्वपूर्ण)

Thu, 15 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
admit card
गाजीपुर। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 69 हजार रिक्त पदों के सापेक्ष प्रथम चरण में एक हजार 24 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दो दिवसीय काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को छावनी लाइन स्थित बालेश्वर आईटीआई में संपन्न हो गई। काउंसिलिंग में कुल 980 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 44 अभ्यर्थी अनुुुुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को नियुुक्ति पत्र शुुुक्रवार को दिन में एक बजे से वितरित किया जाएगा। नियुक्ति पत्र जिले के चार स्थानों से वितरित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला जिला पंचायत के सभागार में अभ्यर्थियों को नियुुक्ति पत्र वितरित करेेंगे। यहां गाजीपुर, आगरा, बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, शाहजहांपुर, भदोही, कौशांबी, प्रतापगढ़, लखनऊ, गोंडा, फतेहपुर, गोरखपुर, बलरामपुर, संत कबीरनगर एवं अयोध्या कुुल 19 जिलों के 100 अभ्यर्थियों को नियुुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। इसके अलावा गाजीपुर के 339 अभ्यर्थियों को पीजी कालेेेज से नियुुक्ति पत्र वितरित होगा। बीआरसी मुहम्मदाबाद सें 213 लोगों को पत्र दिया जाएगा। यहां पर मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया जिले के अभ्यर्थी उपस्थित होंगे। जबकि टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर से 372 लोगों को नियुक्ति पत्र मिलेेेेगा। यहां वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और प्रयागराज जिले के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण स्थल का निर्धारण अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती परीक्षा-2019 में आवेदित जिले के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed