{"_id":"575afbd84f1c1b23379c66b4","slug":"administrator-break-the-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तोड़वाया बांध, नदी का बहाव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तोड़वाया बांध, नदी का बहाव शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ और गाजीपुर के सीमावर्ती गांव रामपुर खरका और गहनी के बीच उदंती नदी के पानी को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार की शाम प्रशासन ने हस्तक्षेप किया तथा नदी पर बनाए गए बांध को हटवाकर पानी का बहाव शुरू कराया। प्रशासन की यह कार्रवाई रामपुर खरका गांव के लोगों को नागवार गुजर रही है। इस बात को लेकर दोनों गांवों में तनाव बरकरार है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नदी का पानी रोके जाने को लेकर हुई मारपीट मामले में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला था। मालूम हो कि आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के रामपुर खरका गांव के कुछ लोगों ने चंदा मांगकर जेसीबी मशीन से नदी को लगभग छह से सात फीट चौड़े बांध के द्वारा पानी को पूरी तरह से रोक दिया।
परिणाम स्वरूप रामपुर खरका के लोगों को सिंचाई के लिए प्रचुर मात्रा में पानी तो मिलने लगा, लेकिन जनपद के गहनी, बहरियाबाद, आसपुर, झंगिया, मजुई आदि गांवों नदी के पानी से जल विहीन हो गए। पशु-पक्षी भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। गुरुवार की शाम थाना बहरियाबाद और थाना तरवां आजमगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और बांध को तोड़कर नदी के मुख्य प्रवाह को चालू कराया।