{"_id":"68f91c1c6340ddcb180ac584","slug":"adequate-number-of-boats-and-divers-should-be-deployed-at-the-ghats-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-141044-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव और गोताखोर तैनात किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव और गोताखोर तैनात किए जाएं
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव पोखरे पर छठ की बेदी बनाते लोग। संवाद
गाजीपुर। डाला छठ पर्व को देखते हुए डीएम अविनाश कुमार एवं एसपी डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को जमानियां तहसील क्षेत्र के बलुआ घाट और चक्का घाट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छोटे-बड़े सभी घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि छठ पूजा के स्थलों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव और गोताखोर तैनात किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।जिलाधिकारी ने घाटों पर अस्थायी कपड़ा चेंजिंग रूम बनाने तथा घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घाटों पर ऐसी दुकानें न लगाई जाएं जिनसे भीड़-भाड़ बढ़ने की संभावना हो। उन्होंने चिकित्सा विभाग को प्रमुख घाटों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले घाटों पर कंट्रोल रूम / खोया-पाया केंद्र स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहार को शांति, अनुशासन और सुरक्षा के साथ मनाएं, गहरे पानी में न उतरें और घाटों पर सीमित संख्या में ही लोग उपस्थित हों।सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी ने पुलिस बल के साथ महिला आरक्षियों की पर्याप्त तैनाती के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी जमानियां, नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
छठ घाटों पर वेदी बनाकर जगह कर रहे पक्की-गाजीपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजन का पर्व बीत जाने के बाद अब लोग छठ महापर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घाट एवं तालाब-पोखरों के पास वेदी बनाकर अपनी जगह आरक्षित कर रहे हैं। मुहम्मदाबाद में महिलाएं छठ का पूजन नगर से सटे बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव पोखरा पर करती हैं। अधिक भीड़ के चलते पोखरे के तट पर जगह न मिलने के कारण लोग छठ से काफी पहले वहां पर वेदी बनाकर अपने लिए जगह आरक्षित कर लेते हैं। पोखरे के सुंदरीकरण के लिए रखी गई निर्माण सामग्री के कारण वेदी बनाने में बाधा आ रही है। सोमेश्वर महादेव मंदिर पोखरा मुहम्मदाबाद नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ बैजलपुर गांव की अधिकतर व्रती महिलाओं के लिए प्रमुख पूजन स्थल है। यहां अधिक भीड़ को देखते हुए लोग दीपावली से पहले ही घाट पर पहुंचकर वेदी बनाकर अपनी जगह आरक्षित कर रहे हैं। स्थानीय निवासी संजय वर्मा, टोली चौधरी, पिंटू यादव और विवेक गिरि ने बताया कि निर्माण सामग्री के कारण जगह संकरी हो गई है। इससे वेदी बनाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त किया कि अगर समय रहते इन सामग्रियों को नहीं हटाया गया, तो छठ पूजन के दिन काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न तालाब और नदी के किनारों, घाटों पर लोगों की तरफ से वेदी बनाई जा रही है। छठ पूजा समितियां और सामाजिक संस्थाएं भी घाटों की सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी हैं।
एसडीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण-सुहवल। डाला छठ पर्व को लेकर जमानिया एसडीएम ज्योति चौरसिया ने मंगलवार को क्षेत्र के बवाड़ा, कालूपुर, ताड़ीघाट, बहलोलपुर आदि गंगा घाटों व पोखरों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिया। महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के सादे वेश में तैनात करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
डाला छठ की तैयारी में जुटे कारीगर-सुहवल। एनएच 124 सी स्थानीय गांव के पास बांसफोर समाज के लोग डाल, दौरा, सुपली व डोलची बनाने का कार्य कर रहे हैं। राजेश बांसफोर ने बताया कि उनके परिवार में यह कार्य पांच पीढि़याें से हो रहा है। दौरी 270, सुपली 100 व डोलची की बिक्री 90 रुपये में की जा रही है। बांसफोर समाज डाला छठ की तैयारी में जोरशोर से जुटा हुआ है। संवाद