फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action will be taken against those spreading rumors

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those spreading rumors
छठ पूजा शांतिसमिति की बैठक ेवतीपुर में - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में छठ पूजा के मद्देनजर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मरदह : थाना परिसर में छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि समिति के लोग कोविड 19 गाइडलाइन के अनुसार ही त्योहार मनाए। आस्था और विश्वास पर्व छठ पूजा सभी लोग त्योहार मिलजुल कर भाईचारे के साथ शांति पूर्वक संपन्न कराने में मदद करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपनिरीक्षक दयानंद यादव, चौकी इंचार्ज मटेहूं भूपेंद्र कुमार निषाद, उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र, सीताराम यादव, फुलचंद राम, मनीष सिंह, दमन सिंह, हरेंद्र राम, सुनील कुमार, रामअशीष शर्मा, जितेंद्र यादव, राजेश कुमार, चंद्रभान, डब्लू विश्वकर्मा, सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुल्लहपुर: भुड़कुड़ा कोतवाली परिसर में छठ को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने लोगों से डाला छठ को लेकर समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। सम्भ्रांत नागरिको से लाइट की व्यवस्था कराने की भी अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, अशोक ओझा, श्रवण कुमार, निर्भय सिंह, सर्वानंद चौबे, अजीत सिंह, अजय कुमार, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवतीपुर: छठ पूजा के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रामपुर, रेवतीपुर, उधरनपुर, टौगा, डेढगांवा, नसीरपुर,गोपालपुर, दुल्लहपुर, परमानंदपुर, तिलवां के प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र वर्मा ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि कानून की हद से बाहर जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई कुलदीप शर्मा, ग्राम प्रधान राधेश्याम उर्फ पप्पू राय, गुड्डू यादव, पवन चौधरी, विनोद यादव, आदित्य नारायन राय, अजीत राय, जयशंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed