{"_id":"61325c338ebc3ea75c6532e6","slug":"action-will-be-taken-against-hotel-and-marriage-hall-operators-throwing-garbage-on-the-road-ghazipur-news-vns6095636173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कचरा फेंकने वाले होटल और मैरेज हालों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कचरा फेंकने वाले होटल और मैरेज हालों की अब खैर नहीं
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के पास लगा कूड़े का अंबार। (फाइल फोटो)
- फोटो : GHAZIPUR
नगर क्षेत्र में स्थित होटल एवं मैरिज हालों का कचरा सड़क पर फेंकने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद की ओर से कार्रवाई के लिए जल्द मुहिम चलाई जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ऐसे होटलों एवं मैरिज हाल को चिह्नित कर सूची तैयार करा रहा है। इसके बाद नोटिस भेजा जाएगा। होटल और मैरिज हाल संचालकों को कचरा निस्तारण की व्यवस्था खुद करने का निर्देश दिया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में करीब 15 मैरिज हाल एवं दस होटल स्थापित हैं। अक्सर शादी-विवाह के साथ अन्य कार्यक्रमों के लिए इनकी बुकिंग कराई जाती है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कूड़े का निस्तारण करने की जगह कचरे को सड़कों के किनारे फेंक दिया जाता है। ऐसे में कई दिनों तक कूड़ा जस का तस पड़ा रहता है और आवागमन में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं आसपास रहने वाले लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसी स्थिति में सड़क के किनारे एकत्र किए गए कचरे को उठाने के लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को अनावश्यक समय देना पड़ता है। इस स्थिति में अन्य जगहों से कूड़ा उठान में विलंब होता है। नगर पालिका परिषद प्रशासन उन होटलों एवं मैरिज हालों को चिह्नित करने में जुटा है जो अक्सर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कचरा सड़क के किनारे फेंक देते हैं। इन्हें चिह्नित करने के साथ नोटिस भेजने की भी कार्रवाई होगी। ताकि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मैरिज हाल और होटल संचालक कूड़े-कचरे का निस्तारण खुद कराएं।
कोट
ऐसे होटल और मैरिज हाल चिह्नित किए जा रहे हैं जिनके संचालक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कचरे का निस्तारण खुद न कराकर सड़कों के किनारे फेंकवा देते हैं। ऐसे होटल और मैरिज हाल की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।- लालचंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गाजीपुर।