फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action on Mukhtar Ansari family: case filed on wife and both brother in laws in land grabbing case in ghazipur

मुख्तार अंसारी के परिवार पर कसता शिकंजा: पत्नी और दोनों सालों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जमीन पर कब्जा करने का मामला

Tue, 31 Aug 2021 12:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 12:55 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर यहा कार्रवाई हुई है। इससे भू-माफियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Action on Mukhtar Ansari family: case filed on wife and both brother in laws in land grabbing case in ghazipur
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर स्थित ताल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में सोमवार की देर शाम पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन पूर्व अवैध रूप से बनी इस सड़क को खोदकर ताल में मिला लिया था। इस कार्रवाई से भू-माफियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


बीते 27 अगस्त को प्रशासन ने फत्तेहउल्लाहपुर स्थित गोदाम तक जाने के लिए ताल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई सड़क को जेसीबी से खुदवा उस जमीन को ताल में मिला दिया था। प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रशेखर राय ने विकास कंस्ट्रक्शन के साझीदारों मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी, दोनों साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के खिलाफ नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दोनों सालों के खिलाफ अवैध रूप से ताल की जमीन पर कब्जा कर सड़क निर्माण कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस टीम द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed