फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of religious conversion woman said used to call her to his house FIR

मुझे दरबार में बुलाता था बाबा : महिला ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, बोली- चंगुल में फंसे हैं कई लोग, FIR

Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

Ghazipur News: बलिया निवासी महिला ने गाजीपुर के बरेसर थाना में तहरीर देकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। कहा कि किलेनुमा मकान में आरोपी कई लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर चुका है। साथ ही वहीं पर सभी से सेवा भी करवाता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Accused of religious conversion woman said used to call her to his house FIR
इसी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के बरेसर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बलिया निवासी महिला की तहरीर पर धर्म परिवर्तन, लैंगिक उत्पीड़न और जान से मारने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का किलेनुमा मकान है, जहां हमेशा धर्मांतरण कराया जाता है। 10-15 हिंदू लड़कियां अपना धर्म परिवर्तन कर आरोपी की सेवा करती हैं।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2021 में बलिया निवासी युवक के साथ हुई थी। गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव में दरबार चलाने वाले मौलवी शान अहमद का उसके ससुराल आना-जाना था।
विज्ञापन




आरोप है कि वो घर वालों से कहता था कि पीड़िता के ऊपर शैतान है। उसे मेरे दरबार में लेकर आओ। जब परिजन उसे लेकर किलेनुमा मकान में गए तो आरोपी ने इस्लामिक रीती-रिवाजों का पालन करने के लिए मानसिक रूप से दबाव बनाया। पति के बार-बार कहने पर वो इसी साल 18 मार्च को आरोपी के साथ उसके दरबार में गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
आरोप है कि शैतान हटाने के नाम पर उसे अपने किलेनुमा मकान के एक कमरे में ले गया। वहां अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कहा कि तुम्हें इस्लाम कबूल करना होगा और मुझे समर्पण करना होगा, नहीं तो मैं तुम्हे और तुम्हारे परिवार को खत्म करवा दूंगा।



माता-पिता ने बढ़ाया हौसला तो थाने पहुंची पीड़िता के मुताबिक वो किसी तरह बचकर निकली और काफी डर गई थी। इसके बाद उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। उन्होंने हौसला दिया तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिम्मत जुटा सकी।

यह भी पढ़ें- महिला ने लैंगिक उत्पीड़न का भी लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज; पीड़िता बोली- आरोपी करवाता है सेवा

थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed