{"_id":"67adc65b9a36c214bc0ba799","slug":"accused-escaped-from-police-custody-in-ghazipur-criminal-dodged-special-unit-appear-of-patiala-house-court-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी : बदमाश ने स्पेशल यूनिट को दिया चकमा, पटियाला हाउस कोर्ट में होनी थी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी : बदमाश ने स्पेशल यूनिट को दिया चकमा, पटियाला हाउस कोर्ट में होनी थी पेशी
Thu, 13 Feb 2025 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 03:46 PM IST
सार
यूपी के गाजीपुर में बदमाश की तलाश की जा रही है। उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होना था। गिरफ्तार कर स्पेशल यूनिट दिल्ली ले जा रही थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास स्थित एक ढाबे से गाड़ी में बैठने के दौरान दिल्ली पुलिस के हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑप रेशंस) मधेपुरा निवासी बदमाश विपिन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पटना के एसीजीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर सीजीएम पटियाला हाउस कोर्ट नई दिल्ली लेकर जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक ढाबे पर दिल्ली पुलिस के जवान और बदमाश खाने के लिए रुके। भोजन के बाद गाड़ी में बैठते समय बदमाश ने दिल्ली पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन