{"_id":"66bd1e212df077efd20a4d14","slug":"accountant-arrested-for-taking-bribe-of-rs-5000-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-119094-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल, एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल, एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने की कार्रवाई
Thu, 15 Aug 2024 08:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 08:29 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक लेखपाल पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। थाना दिवस पर दिए गए प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल द्वारा घूस मांगने की शिकायत पर एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को मुहम्मदाबाद तहसील में लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना दिवस पर दिए गए प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर आरोपी लेखपाल ने पैसे की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाई से लेखपालों एवं तहसील कर्मियों में खलबली मची है।
यह है पूरा मामला
मुहम्मदाबाद कोतवाली के सुरतापुर खास निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा ने वाराणसी मंडल की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि थाना दिवस पर दिए गए प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए 5000 रुपये रिश्वत की मांग की गई है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक नीरज कुमार सिंह सहित 11 सदस्यीय टीम मुहम्मदाबाद पहुंची। यहां तहसील परिसर कक्ष से शादियाबाद थाना के टंडवा टप्पा निवासी लेखपाल राजेश यादव को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी होते ही लेखपालों एवं तहसील कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
इधर, टीम आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार करने के बाद शहर कोतवाली पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। नगर कोतवाली लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।