फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   account

श्रमिकों के खाते में पहुंचे एक-एक हजार

Sat, 26 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
account
गाजीपुर। संक्रमण काल में निर्माण श्रमिकों की जीविका एवं उनके भरण-पोषण के संकट को देखते हुए सरकार आपदा राहत सहायता योजना के तहत तीस हजार से अधिक पात्र श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार की धनराशि भेजी गई। शेष 38 हजार से ज्यादा के खाते में जल्द धनराशि भेजी जाएगी। उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिले में वर्तमान में एक लाख 17 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। 30 अप्रैल 2021 तक पंजीकृत-नवीनीकरण कराने तथा जिनका आधार श्रम विभाग में अपडेट है उसे ही आधार मानते हुए लाभान्वित किया जाना है। इसके तहत पात्र 68 हजार 723 में से 30 हजार 317 के खाते में एक-एक हजार की धनराशि भेज दी गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि शेष पंजीकृत श्रमिकों के खाते में जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी। इसके बाद दूसरी किस्त भी पात्र श्रमिकों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed