Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accidents in Ghazipur Two people including tea stall owner die bodies lay roadside throughout night

गाजीपुर में हादसे: चाय दुकानदार सहित दो लोगों की मौत, रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव; केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू

Mon, 16 Nov 2026 08:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 16 Nov 2026 08:39 PM IST
सार

गाजीपुर में हुए सड़क हादसों में चाय दुकानदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। अगस्ता सरहद के पास मोनू कश्यप और डगरहा गांव के पास विश्वजीत की जान चली गई। हादसे के बाद दोनों के शव रातभर सड़क किनारे पड़े रहे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Accidents in Ghazipur Two people including tea stall owner die bodies lay roadside throughout night
मोनू कश्यप और विश्वजीत कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की रात और सोमवार की भोर सड़क हादसे में बाइक सवार चाय दुकानदार सहित दो युवकों की मौत हो गई। अगस्ता सरहद के पास मोनू कश्यप (33) और डगरहा गांव के पास विश्वजीत कुमार (26) की मौत हो गई। रातभर चाय दुकानदार मोनू कश्यप का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। वहीं, पास में क्षतिग्रस्त बाइक भी गिरी हुई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन




नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि अगस्ता सलामतपुर गांव निवासी संतोष कश्यप ने तहरीर देकर बताया कि छोटा भाई मोनू कश्यप रात करीब आठ बजे अगस्ता चट्टी पर चाय की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। फतेउल्लाहपुर बरहट मार्ग पर अगस्ता सरहद के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह राहगीरों ने घटना की जानकारी दी कि एक युवक मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है और पास में ही क्षतिग्रस्त बाइक थी। संतोष कश्यप ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का एक वर्ष का बेटा है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी व माता पाती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बड़े भाई संतोष कश्यप की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मातम

Accidents in Ghazipur Two people including tea stall owner die bodies lay roadside throughout night
विलाप कर रही महिला को संभालते परिजन। - फोटो : संवाद

मरदह थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी विश्वजीत कुमार उर्फ गोलू (26) रविवार को ननिहाल महेगवां गांव आए थे। वहां सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। रविवार की रात करीब तीन बजे वह अपने पारिवारिक सदस्य शोभनाथ कुमार की बाइक पर बैठकर किसी परिजन को ढूंढते हुए बरही की तरफ गए थे। 

लौटते समय सोमवार की सुबह 4 बजे डगरहा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में विश्वजीत कुमार उर्फ गोलू और शोभनाथ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विश्वजीत उर्फ गोलू को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पहुंची सराय लखंसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शोभनाथ का इलाज चल रहा है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित था। मुम्बई में प्राइवेट नौकरी कर परिजनों का भरण-पोषण करता था। तीन दिन पहले ही मुंबई से अपने गांव आए थे। 

मौत की जानकारी मिलते ही ननिहाल और घर में मातम पसर गया। मां रीना देवी, भाई गुलशन कुमार, नानी शांति देवी, मामा रामविलास, आनंद, महावीर के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मामा रामविलास राम के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed