फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident in Ghazipur Ambulance collided with bridge, two including patient died

Accident in Ghazipur: चालक को झपकी आने से पुल से टकराई एंबुलेंस, मरीज सहित दो की मौत

Tue, 02 Aug 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

गाजीपुर में गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे स्थित देवकली पुल से मंगलवार की सुबह अनियंत्रित एंबुलेंस जा टकराई। हादसे में मरीज सहित दो की मौत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident in Ghazipur Ambulance collided with bridge, two including patient died
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर देवकली पुल के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे स्थित देवकली पुल से मंगलवार की भोर में अनियंत्रित एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में मरीज सहित दो की मौत हो गई। चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।  

विज्ञापन


मिर्जापुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के बेलसर निवासी लवकुश यादव (40) क्षय रोग से पीड़ित था। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। वहां हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे सोमवार को बिहार प्रांत के बक्सर स्थित प्रतापसागर ले गए। डॉक्टरों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से लवकुश को बीएचयू लेकर जा रहे थे। देवकली गांगी नदी पर बने पुल के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में मरीज लवकुश यादव और अघौली निवासी रामपति देवी (60) की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एंबुलेंस में सवार मिर्जापुर के अघौली निवासी शिवचरन यादव, राजेश, गायत्री, संतलाल, चालक राहुल यादव निवासी हनुमानगंज थाना झूंसी, प्रयागराज और एंबुलेंस मालिक प्रयागराज निवासी दीपक कन्नौजिया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया।  

हालत गंभीर होने पर घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed