फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   accident

ट्रक में घुसी बोलेरो तीन की जान गई

Sun, 31 May 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला, ब्यूूराो, गाजीपुर
अमर उजाला, ब्यूूराो, गाजीपुर Updated Sun, 31 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident
बड़ौरा मिल के पास शनिवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ जाने से बोलेरो सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर  कर दिया।
विज्ञापन



  मऊ कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र निवासी संजय सिंह का पुत्र आकाश विक्रम सिंह (18) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रानीपुर के मिर्जापुर गांव निवासी रामजस यादव (23 ), इसी गांव के मुकेश राजभर (20 ), आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र के परासी गांव निवासी दिनेश सिंह (18) तथा सराय गोकुल निवासी राहुल यादव (26) के साथ बोलेरो से मरदह के गाई गांव गया था। लौटते वक्त सभी किसी काम से कासिमाबाद आ गए।
विज्ञापन


 यहां से वे मऊ लौट रहे थे। गाड़ी रामजस यादव चला रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे कासिमाबाद के बड़ौरा मिल के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट से रामजस की आंखें चौंधिया र्गइं, जिससे तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।इस हादसे में आकाश विक्रम सिंह, रामजस और मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों से पूछताछ के बाद उनके परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आकाश विक्रम सिंह के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आकाश का शव देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed