फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   accident

पानी भरे गड्ढे में उतरी अनियंत्रित कार, शिक्षक की मौत

Wed, 17 Jul 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर साधापुर मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई। इस दुर्घटना में कार सवार शिक्षक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खींचकर कार को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस कार और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव निवासी मुकेश कुमार मिश्र (29) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गांव लौट रहे अपने चचेरे भाई समीर मिश्र को लेने के लिए कासिमाबाद थाना क्षेत्र के वेदबिहारी पोखरा पर अपनी अल्टो कार से सुबह घर से निकला। रास्ते में कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर साधापुर मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे कार अनियंत्रित होते हुए बाएं तरफ सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गड्ढे में मिट्टी से टकराते हुए लंबे-चौड़े पानी भरे गड्ढे में उतरते हुए डूब गई। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने कार को पानी में गिरते हुए देखा और शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के बाद आनन-फानन में ट्रैक्टर में लोहे का तार बांधकर कार को खींचकर बाहर निकाला। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पानी में डूबने की वजह से मुकेश की मौत हो चुकी थी। साथ आए लोगों के साथ वहां मौजूद अन्य लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक मुकेश रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्रधानपुर प्राथमिक विद्यालय पर तीन वर्ष से सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed