फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   abuse of power in zip president election

जिपं अध्यक्ष चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग

Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
abuse of power in zip president election
गाजीपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ता, कालेधन और प्रशासन का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। पीएम और सीएम सब जानते हुए भी मौन हैं। सत्ता के दुरूपयोग एवं काले धन के उपयोग की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, प्रदेश में अरबो रुपये चुनाव में खर्च किये जा रहे हैं। जो साफतौर पर काला धन है। पीएम और सीएम योगी नोटबंदी के बहाने देश से जिस कालेधन के सफाए की बात कह रहे थे वो जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कोरी साबित हो रही है। उन्होंने कहा, अपने चार दशक के सार्वजनिक जीवन में ऐसी शर्मनाक स्थिति मैंने कभी नहीं देखी। पूरे प्रदेश में कोई जिला पंचायत सदस्य तीस लाख में बिका तो कोई पच्चीस लाख में। उससे भी शर्मनाक स्थिति यह है कि कई जगहों पर जो बिके नहीं वो पिटे जा रहे हैं। इसका विडियो भी वायरल हो रहा है। इस चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग और काले धन के उपयोग की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed