{"_id":"621e6cf8b8ae747cda15023f","slug":"abir-gulal-blown-a-lot-in-shiv-barat-ghazipur-news-vns641183521","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवबरात में खूब उड़ाया अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवबरात में खूब उड़ाया अबीर-गुलाल
विज्ञापन
बवाडा गांव स्थित शिव बारात में शामिल श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद/सुहवल/भीमापार। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। मुहम्मदाबाद नगर में रथों पर देवी-देवता के स्वरूप थे और आगे बराती नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर से शिव बरात निकाली गई जो शाहनिंदा, पकड़ीतर, चौक, सदर रोड, तहसील त्रिमुहानी, यूसुफपुर बाजार, इलाहाबाद बैंक रोड, फाटक, वकीलबाड़ी होते हुए महादेवा शिव मंदिर पर पहुंची। वहां पंडित अभिषेक तिवारी ने विवाह संपन्न कराया। इसके पूर्व सोमवार की रात्रि में हल्दी की रस्म हुई थी। एक रथ पर भोलेनाथ विराजमान थे। बरात में देवताओं के उनके गण चल रहे थे। जगह-जगह लोगों पुष्प वर्षा की। बरात की व्यवस्था में सौदागर पांडेय, रामबहादुर तिवारी, विरेंद्र राय, प्रमोद राय, लल्लन राय, मुरली पाठक, श्यामबिहारी राय, द्धारिका यादव, शशिशेखर पांडेय, नीरज राय, गुडडू राय ने संभाली।
भीमापार स्थित सेंट जांस स्कूल के छात्र, छात्राओं ने शिव बरात निकाली। प्रबंधक विनय यादव पिंटू ने बताया कि विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भीमापार के सभी मंदिरों पर शिव बरात शोभायात्रा निकाली गई जो बाजार स्थित शिवालय पर समाप्त हुई। बैंड बाजों के साथ झांकी निकाली गई। शिव बरात की समाप्ति पर व्यापारियों ने शिवालय परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया। इसमें विनय कुमार यादव, साहब यादव, सतीश गुप्ता, रामनिवास यादव, प्रताप चौरसिया, चंदन यादव, नागेंद्र कुशवाहा आदि का सहयोग रहा। सुहवल, रेवतीपुर, नवली, उतरौली, डेढ़गांवा, रामपुर, टौंगा, मेदिनीपुर, ढढ़नी, मलसा, भगीरथपुर, बवाड़ा, पटकनिया, युवराजपुर आदि गांवों में शिव बरात निकाली गई। इसमें शामिल लोग झूमते-नाचते चल रहे थे। भोलेनाथ के गीत गुंजायमान रहे। सुहवल के प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, रेवतीपुर के थानाध्यक्ष पन्नेलाल पुलिस कर्मियों के साथ चक्रमण करते रहे।